हल्ला बोल व महाप्रदर्शन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाददाता- विवेक चौबे/गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र के एक युवक की रिम्स रांची में गुरुवार को मौत हो गई। वह मलेरिया व टाईफायड से पीड़ित था। बता दें कि शिवपुर पंचायत के बहेरा गांव निवासी रामसुंदर राम का 38 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार राम का 10 नवंबर की रात तकरीबन 10 बजे रिम्स रांची के इमरजेन्सी वार्ड में निधन हो गया। वह मलेरिया व टाईफायड से करीब 10 दिन से पीड़ित था। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी ठीक नहीं होने पर रांची ले जाकर रिम्स में भर्ती कराया गया था। बावजूद इसके उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है। मृतक का शव घर आने पर लोगों की भीड़ लग गई। मृतक का अंतिम संस्कार ग्राम बहेरा गांव के बारो नदी पर श्मशान में दोपहर 11 बजे कर दिया गया। मृतक अपने पीछे तीन बेटी व एक बेटा को छोड़ गया है। शिवपुर पंचायत की मुखिया सोनी देवी के प्रतिनिधि अरुण राम ने मृतक के घर जाकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दिया और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम ने आश्रितों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहयोग दिलाने का भरोसा दिया। इस घटना पर गहरा शोक प्रगट करते हुए अरुण राम ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सर्दी, खांसी, बुखार के इलाज की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण छोटी-मोटी बीमारी में भी लोगों को जान गंवाना पड़ता है। शिवपुर पंचायत अंतर्गत अधौरा में स्वास्थ्य उप केंद्र है भी लेकिन उसमें अधिकतर ताला लटकते रहता है।










