राज्य सरकार के विरुद्ध भाजपाइयों ने किया विरोध महाप्रदर्शन

राज्य सरकार के विरुद्ध भाजपाइयों ने किया विरोध महाप्रदर्शन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

संवाददाता- विवेक चौबे/गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम तो मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के नेतृत्व में विराट रैली निकाली गई, जो कांडी बाजार से होकर प्रखण्ड कार्यालय के मुख्य द्वार तक पहुंची। जहां उक्त रैली एक सभा में तब्दील हो गई। वहीं नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया। विरोध प्रदर्शन में शामिल भाजपाइयों ने राज्य सरकार के प्रति बेहद नाराजगी जाहिर की।

वक्ताओं ने कहा कि झारखण्ड में झामुमो के साथ गठबंधन की सरकार बनी है। हत्या, बलात्कार व लूट चरम पर है। पँचायत से लेकर प्रखण्ड कार्यालय तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। महिला, मजदूर, किसान व बहन-बेटी सुरक्षित नहीं हैं। चारों ओर अराजकता व्याप्त है। कांडी प्रखण्ड मुख्यालय में सभी विभागों में भ्रष्टाचार अति व्याप्त है। कोयला, लोहा, बालू व पत्थर की लूट मची हुई है। बेरोजगार युवा भुखमरी के कगार पर है। किसान की लाभकारी योजना को बंद कर दिया गया। किसान हित मे केंद्र सरकार की योजनाओं को ससमय किसानों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। जन वितरण प्रणाली में घोर अनियमितता है। समय-समय पर गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने में राज्य सरकार असफल है। बाल विकास योजना में भौतिकल बच्चों को मिलने वाला पोषाहार का घोटाला किया जा रहा है। विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई पूर्ण रूप से चौपट है। साथ ही मध्यान भोजन में घोटाला भी किया जा रहा है। अस्पताल में एक भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं हैं, इलाज के अभाव में प्रतिदिन मृत्यु हो रही है। प्रखण्ड में अकाल जैसी भयावह स्थिति है। अब तक कोई सुखाड़ राहत पर पहल नहीं कि गई।पिछले वर्ष का धान खरीद का पैसा किसानों का बाकी है। “आपको योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” नामक जनता दरबार लगाकर जनता का पैसा यूं हीं बर्बाद किया जा रहा है, किन्तु जनता के आवेदनों का निष्पादन नहीं हो रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो, हेमंत सरकार मुर्दाबाद, बलात्कारी सरकार हाय-हाय, हेमंत हटाओ, प्रदेश बचाओ जैसे कई नारे लगाए गए। जबकि भाजपा जिंदाबाद, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद सहित अन्य नारे भी लगाए गए।

इसके बाद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखण्ड कार्यालय पहुंचकर अंचलाधिकारी अजय कुमार दास को ज्ञापन सौंपा।

बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान एसआई प्रबल महतो अपने दल-बल के साथ मुस्तैद थे।

विरोध महाप्रदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, सांसद प्रतिनिधि राणा ऋषिकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, महामंत्री शशिरंजन दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, मणिकांत सिंह, सुजीत दुबे, सत्येंद्र चौबे, सीता राम तिवारी, विनोद प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्षा अंजू देवी, दुलारी देवी, शिवकुमारी देवी सहित सैकड़ों भाजपाई शामिल थे।