
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
संघर्ष से लेकर जलवायु संकट तक, महात्मा गांधी के विचारों में आज की चुनौतियों का जवाब है: प्रधानमंत्री
संघर्ष से लेकर जलवायु संकट तक, महात्मा गांधी के विचारों में आज की चुनौतियों का जवाब है: प्रधानमंत्री
डिंडीगुल (तमिलनाडु)/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि महात्मा गांधी के विचारों में जलवायु संकट सहित आधुनिक समय की चुनौतियों का जवाब है। साथ ही, प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए गांधी से प्रेरित है।.
यहां गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘गांधीवादी मूल्य बहुत प्रासंगिक होते जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चाहे संघर्ष को समाप्त करने की बात हो या जलवायु संकट, महात्मा गांधी के विचारों में आज की कई चुनौतियों का जवाब है। गांधीवादी जीवन शैली के छात्र के रूप में आपके पास एक बड़ा प्रभाव डालने का एक बड़ा अवसर है।’’.











