हिमाचल में भाजपा या कांग्रेस : जनता तय करेगी किसके हाथ होगी सत्ता की बागडोर
शिमला/ हिमाचल प्रदेश में अगली सरकार किस पार्टी की बनेगी यह तय करने के लिए राज्य की राजधानी शिमला से लेकर कड़ाके की सर्दी और बर्फबारी झेल रहे लाहौल स्पीति तक मतदाता अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान केन्द्र पहुंच रहे हैं।.
हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। मौजूदा चुनाव राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि वह पुरानी परिपाटी को तोड़ते हुए राज्य में पहली बार लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है। वहीं कांग्रेस चाहती है कि राज्य की जनता पुरानी परंपरा कायम रखते हुए उसे जनादेश दे।.











