भाजपा ने मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर बंगाल सरकार के मंत्री अखिल गिरि को बर्खास्त करने की मांग की
नयी दिल्ली/ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि की शनिवार को आलोचना की और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।.
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गिरि के बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और यह स्पष्ट करने को कहा कि किसके इशारे पर उन्होंने इस तरह की ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ और ‘अभद्र’ टिप्पणी की।.











