Advertisement

घेराबंदी कर विश्रामपुर पुलिस ने आरोपी के पास से 50 हजार रू की नशीली दवाइयां जप्त

घेराबंदी कर विश्रामपुर पुलिस ने आरोपी के पास से 50 हजार रू की नशीली दवाइयां जप्त

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर – 50 हजार कीमत की नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार मुखबिर ने थाना विश्रामपुर को सूचना दी कि मुक्तिपारा अम्बिकापुर निवासी सागर देवांगन नशीली दवाएं लेकर बिक्री करने के लिए केशवनगर आया है और ग्राहक की तलाश कर रहा है।
मुखबीर की इस सूचना पर ग्राम थाना प्रभारी केडी बनर्जी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने केशवनगर में घेराबंदी कर सागर देवांगन उर्फ पिन्टू पिता जगेश्वर देवांगन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम खर्रा, थाना ओड़गी, हाल मुकाम मुक्तिपारा अम्बिकापुर को पकड़ा जिसके कब्जे से अवैध नशीली दवाई 1500 नग अल्प्राजोलम टेबलेट, 22 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन एवं 7 नग एविल इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 50 हजार रूपये है। मामले में धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर के.डी.बनर्जी, एएसआई शशि शेखर तिवारी, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, आरक्षक अकरम मोहम्मद, उमेश राजवाड़े, वाहिद हुसैन, मुकेश साहू, अपील चौधरी व अजय प्रताप राव आदि शामिल थे। उल्लेखनीय है कि सूरजपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू नशीली पदार्थ मुक्त जिला बनाने हेतु थाना प्रभारियों को नशेड़ी एवं नशा विक्रय करने वालों पर नकेल कसने का कड़े निर्देश दिए है इस आदेश के परिपालन में ही थाना प्रभारी नशेडचियो नशा करने वालो के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47