
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
महाराष्ट्र में एक दिन का विराम लेगी भारत जोड़ो यात्रा, 14 नवंबर को वाशिम के लिए प्रस्थान करेगी
महाराष्ट्र में एक दिन का विराम लेगी भारत जोड़ो यात्रा, 14 नवंबर को वाशिम के लिए प्रस्थान करेगी
हिंगोली (महाराष्ट्र)/ कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने रविवार को महाराष्ट्र में एक दिन का विराम लिया है और यह सोमवार को हिंगोली जिले के कलमनुरी से वाशिम के लिए प्रस्थान करेगी।.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में यात्रा के छठे दिन शनिवार रात कलमनुरी में एक जनसभा को संबोधित किया और कहा कि उनके नेतृत्व में हो रहे इस पैदल मार्च का संदेश है कि भारत को बांटा नहीं जा सकता और नफरत को फैलने नहीं दिया जाएगा।.