Advertisement

बंगाल हिंसा पर भाजयुमो लातेहार का धरना प्रदर्शन

लातेहार :- चुनाव नतीजों के बाद बंगाल के अलग-अलग इलाकों में हिंसा हो रही है, इसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा धरना दे रही है जिलाध्यक्ष छोटू राजा ने कहा कि बंगाल में ऐतिहासिक 77 सीटें भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीतीं। कोरोना की संकट की घड़ी में संगठन मानव समाज एक-दूसरे की जान बचाने में लगा है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडे भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं। उनके साथ मारपीट कर रहे हैं।उनके घरों व दफ्तरों में आगजनी कर रहे हैं। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। भाजपा कार्यालयों में तोड़फोड़ की घटनाएं एवं आगजनी की घटनाएं आम होती जा रही हैं, यह लोकतंत्र का काला अध्याय तृणमूल कांग्रेस के द्वारा बंगाल में लिखा जा रहा है। वही जिला सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद फैली हिंसा और BJP कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी आज देशभर में धरना दिया गया है। सभी बीजेपी नेता और कार्यकर्ता अपने घरों में बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैउन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी के सभी मोर्चा नेता और कार्यकर्ता दोपहर 12:30 से 1 बजे के बीच गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने-अपने घरो में धरने पर बैठें है। साथ ही उन्हों ने बंगाल की घटना को लोकतंत्र की हत्या का प्रयास बताया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अजय सिन्हा ब्यूरो चीफ झारखंड

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47