मुख्यमंत्री बघेल ने लिया संज्ञान, हर्ष को मिलेगी इलाज सम्बन्धी हर संभव मदद

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने लिया संज्ञान, हर्ष को मिलेगी इलाज सम्बन्धी हर संभव मदद

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर ने सीएमएचओ और निगम आयुक्त को मौक़े पर भेजा, ली पूरी जानकारी
तेरह महीने के हर्ष और उसके परिवार को हर सम्भव सहायता के प्रयास जारी

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर ब्रेन ट्यूमर के ओपरेशन के बाद कीमोथेरेपी के लिए हर्ष को ज़िला प्रशासन द्वारा हर सम्भव मदद दी जाएगी।स्थानीय मीडिया में हर्ष की बीमारी और उसके माता-पिता द्वारा एम्स अस्पताल के बाहर ही चाय का ठेला लगाकर उसे रखने की खबर पर संज्ञान लेते हुए आज ही मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे को परिवार की हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी और नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी को वहाँ भेजा। दोनो अधिकारियों ने हर्ष के पिता बालकराम डेहरे से पूरे मामले की जानकारी ली और कलेक्टर डॉ भुरे को अवगत कराया। जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल हर्ष और उसके माता-पिता को हर सम्भव मदद देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।