छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वस्थ जीवन जीने का संदेश

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और जीवनशैली में सुधार कर स्वास्थ्य बेहतर बनाने की अपील की। पढ़ें पूरा संदेश।

विश्व स्वास्थ्य दिवस : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की

“सेहत सबसे बड़ी संपत्ति है, जीवनशैली में बदलाव से बनेगा स्वस्थ समाज” – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

रायपुर | 6 अप्रैल 2025| विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को मनाया जाने वाला विश्व स्वास्थ्य दिवस वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारों और सेवाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाने का अवसर है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, “सेहत ही असली संपत्ति है। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव कर हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।”

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक सुविधाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने अपील की कि “आइए, हम सभी मिलकर स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता फैलाएं और एक स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनें।”

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!