ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

त्रिपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बीजेपी ने हमला किया : जयराम रमेश

त्रिपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बीजेपी ने हमला किया : जयराम रमेश

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि त्रिपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक दल पर उनके द्वारा हमला किया गया।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश के अनुसार त्रिपुरा के बिशालगढ़ और मोहनपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ थी और कांग्रेसी कार्यकतार्ओं ने कुछ भी गलत नहीं किया था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जयराम ने विडियो ट्वीट कर आशंका जताई कि शनिवार को बीजेपी इस इलाके में विजय रैली निकाल रही है और इस दौरान भी वहां हिंसा हो सकती है। त्रिपुरा में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा का पुराना इतिहास रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए चुनावों में बीजेपी ने यहां लेफ्ट (सीपीआईएम) और कांग्रेस के गठबंधन को हराया है। पूर्वोत्तर के नगालैंड, त्रिपुरा और मेघायल में हुए चुनावों में बीजेपी के गठबंधनों की जीत हुई है।

वहीं, असम से सांसद अब्दुल खालिक के अनुसार इस हमले में कांग्रेस दल की तीन-चार गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने कुछ नहीं किया। हमें ये अहसास हुआ कि यहां कोई कानून व्यवस्था नहीं है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!