Advertisement

लातेहार : पाँच माह पहले लिये गये सैम्पल की जाँच अबतक नही हो पाई

पाँच माह पहले लिये गये सैम्पल की जाँच अबतक नही हो पाई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अजय सिन्हा/रामदयाल/लातेहार/गारू। जिले के गारू रेफरल अस्पताल से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।अस्पताल कर्मियो की लापरवाही के कारण नागरिको से कोरोना जाँच के नाम पर लिये गये सैम्पल की जाँच पाँच माह तक नही हो पाई है।नागरिको के लिये गये सैम्पल को कर्मियो ने अस्पताल में ही रखकर छोड़ दिया गया है इतना ही नही जाँच सम्बन्धी प्रतिवेदन अस्पताल प्रबन्धन ने जिले को भी सौंप दिया है।अब सवाल ये उठता है की जब सैंपल की जाँच नही हुई तो उन नागरिको को किस तरह की रिपोर्ट बना कर दी गई होगी।और जिले को अस्पताल प्रबन्धन ने प्रतिवेदन में क्या भेजा ही होगा ये सब जाँच का विषय है।दरअसल मामले का खुलासा तब हुआ जब गारू रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत समेत 18 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गये थे।सीएचओ द्वारा लेटर पत्रांक 197 दिनांक 2 मई 2021 के तहत बन्दुआ उप स्वास्थ्य केंद्र के एम्पीडब्लु मनोज कुमार व बारेसाढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र के एम्पीडब्लु सन्तोष कुमार की डयूटी गारू रेफरल अस्पताल में लगाई गई थी।जब दोनों एम्पीडब्लु ने अस्पताल परिसर में पहले से रखे गये टुनेट किट 1358 व आरटीपिसी आर किट 452 को पड़ा देखा।इसकी जानकारी जब दोनों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीभरत भूषण भगत से लेनी चाही तो वे आगबबूला हो गए और दोनों एमपीडब्लू की नौकरी तक खाने की धमकी दे डाली।
इस सम्बन्ध में महुआडाँड़ एसडीओ नीत निखिल सुरीन ने कहा है की इस सम्बन्ध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को शोकॉज किया गया है।जब उनके तरफ से लिखित जवाब मिल जायेगा तब उसे उपायुक्त लातेहार को भेज दिया जायेगा

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47