विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र व्यक्तियों का नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने की अपील

अम्बिकापुर : विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र व्यक्तियों का नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने की अपील

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 1 जनवरी 2023 के संदर्भ में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में 08 दिसम्बर 2022 के पूर्व शत् प्रतिशत विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र युवाओं का नाम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में जोड़े जाने की अपील स्वीप प्लान कमेटी सरगुजा के माध्यम से की गई है।
वर्ष 2015-16 में विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के नवीनतम सर्वेक्षण के आधार पर सरगुजा जिले में (पहाड़ी कोरवा ) विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों की जन सांख्यिकी के अनुसार सरगुजा जिले में कुल 26622 पहाड़ी कोरवा निवासरत हैं। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वेक्षण के आधार पर संबंधित ग्रामों में समस्त पात्र व्यक्तियों का मतदाता सूची में बी.एल.ओ. से सम्पर्क स्थापित कर शत् प्रतिशत में नाम जुड़वाया जाना है।