छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

भूपेश सरकार के नाकामी को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भाजपा मंडल बिहारपुर चांदनी की अहम बैठक सम्पन्न।

जिला का अंतिम छोर बिहारपुर भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को किया गया सक्रिय

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/बिहारपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी राजा पाण्डेय एवं जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के निर्देश पर बिहारपुर भाजपा मंडल में बैठक आहूत की गई ।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैश के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने को है,परंतु घोषणापत्र के एक भी बिंदु को धरातल पर लागू नहीं किया गया। लुभावने वादे करके तो जनता से वोट ले ली गई, परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही देखने को मिल रही है। युवाओं को आज तक रोजगार भत्ता नहीं दिया गया, महिला समूह का कर्जा माफ नहीं किया गया, प्रधानमंत्री आवास की राशि आज तक जारी नहीं की गई, इन्हीं सब मुद्दों को लेकर ग्रामीणों से रूबरू होना है और उनसे पूछना है कि शासन आपके लिए क्या काम कर रही है। इस मौके पर मंडल प्रभारी शिवप्रसाद सिंह के द्वारा कहा गया कि भाजपा के समस्त कार्यकर्ता पोलिंग बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र प्रभारी आप अपने पोलिंग बूथों में सक्रिय होकर काम करे।कांग्रेस के नाकामी को ग्रामीणों को रूबरू कराएं ।चुनाव का समय अब आने वाला ही है आप अपने क्षेत्रों में जनहित के मुद्दे उठाकर आंदोलन करें। इस मौके पर सभी मोर्चो के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष लोगों का बैठक में स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने किया इस दौरान उपस्थित मंडल प्रभारी शिवप्रसाद सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैश,महामंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता हंसे लाल जायसवाल उपाध्यक्ष किसून प्रसाद जायसवाल भाजपा मंडल मंत्री आनन्द पाठक मदन लाल जायसवाल भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष छोटे लाल यादव भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष कालीचरन काशी भाजपा अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष जगदीश साकेत भाजपा आई टी सेल मंडल संयोजक कन्हैया लाल साहू भाजपा आई टी सेल मंडल सह संयोजक अखिलेश कुमार पंडो भाजयुमो मुकेश कुमार साकेत बिजेंद्र कुमार साहू संजय कुमार साहू पुनित कुमार पाठक शिवधन गुप्ता बि पी जायसवाल श्याम कार्तिक जायसवाल लाल बहादुर यादव श्याम नारायण बैश रामेश्वर जायसवाल रामबिहारी बैस रामप्रताप विश्वकर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!