Advertisement

सरगुजा पुलिस को अनाचार के मामले में थाना उदयपुर द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही कर 03 आरोपी गिरफ्तार।

सरगुजा पुलिस को अनाचार के मामले मे मिली सफलता।

थाना उदयपुर द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही कर 03 आरोपी गिरफ्तार।

प्रार्थी द्वारा थाना उदयपुर मे प्रार्थी के नाबालिग लड़की को चन्द्रिका गोड़ एवं देवनाथ के द्वारा बहला फुसला कर ले जाने एवं आरोपी अजय कुमार उराव द्वारा नाबालिग पिड़िता से अनाचार करने की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया, जो तत्काल थाना उदयपुर मे सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी उदयपुर धीरेंद्र नाथ दुबे द्वारा मामले में जांच विवेचना कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था।

दौरान विवेचना चन्द्रिका गोड़ साकिन उदयपुर एवं देवनाथ साकिन सन्ना जशपुर, एवं अनाचार के मामले मे आरोपी अजय कुमार उराव साकिन सांबरबाढ़ जिला जशपुर को पकड़कर पूछताछ किया गया आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया, प्रकरण सदर मे धारा 363, 376(2)(ढ) भा.द.वि. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 6, के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयपुर उप निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे ,महिला आरक्षक सावित्री ध्रुव, आरक्षक देवनारायण सिंह, रविंद्र साहू, नगर सैनिक अपिकेश्वर दास शामिल रहे।