छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

सरगुजा पुलिस को अवैध सट्टा के खिलाफ अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने मे मिली सफलता।

सरगुजा पुलिस को अवैध सट्टा के खिलाफ अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने मे मिली सफलता।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा के 03 अलग अलग प्रकरण दर्ज कर की गई कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अवैध सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर की गई कार्यवाही।

आरोपियों से 25 लाख का सट्टा पट्टी, 04 नग मोबाइल एवं कुल जुमला रकम 71586 रुपए जप्त।

अवैध सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध सरगुजा पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा शहर में अवैध जुआ, सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही करने सभी थाना /चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली रुपेश नारंग को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान अवैध सट्टा खिलवाया जा रहा है, जो पुलिस टीम द्वारा तत्काल चौरसिया पान ठेला के पास चम्बोथी तालाब, और जयस्तम्भ चौक के पास दबिश देकर 03 अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों की धरपकड़ कि गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

चौरसिया पान ठेना के पास नटराज मोबाईल का संचालक भास्कर कुमार गुप्ता साकिन मायापुर क्रिकेट मैच में रुपये पैसे का आन लाईन दाव लगाकर जुआ सट्टा खिलवाने का काम करता है एवं आरोपी से कुल 55075 रुपये जप्त किया गया है, दूसरे प्रकरण मे जयस्तंभ चौक के पास से सत्यम सिंह सा० दर्रीपारा क्रिकेट मैच में रुपये पैसे का आन लाईन दांव लगाकर जुआ सट्टा खिलवा रहा था, जो आरोपी से कुल 6311 रूपये जप्त किया गया, अन्य तीसरे प्रकरण मे चम्बोथी तालाब के पास दबिश देकर अमित कुमार मिश्रा साकिन सत्तीपारा क्रिकेट मैच में ऑनलाइन दाव लगा कर जुआ सट्टा खेलना पाया गया, जो आरोपी से कुल 10200 रुपये जप्त किया गया हैं।

जुआ सट्टा एक्ट के तहत कुल 3 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 लाख से अधिक की सट्टा पट्टी,04 नग मोबाइल जप्त कर कुल जुमला रकम 71586 रु बरामद किया गया हैं, आरोपियों से अंतरराज्यीय गिरोह के संबंध में अग्रिम पूछताछ की जा रही हैं, जिले में अवैध सट्टा के विरुद्ध सरगुजा पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रुपेश नारंग, स.उ.नि. भूपेश सिंह, विवेक पाण्डेय,अभिषेक पाण्डेय, प्र.आर. सुमार साय, विजय रवि, आर. जयदीप सिंह, सत्येंद्र दुबे, बृजेश राय, अतुल सिंह, सीनू फिरदौसी, विकास सिंह, रुपेश महंत, सपन मण्डल, शिव राजवाड़े, शहबाज खान साइबर सेल से रमेश राजवाड़े, विकास मिश्रा शामिल रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!