Advertisement

दंतेवाड़ा : नए स्ट्रेन को लेकर दन्तेवाड़ा जिला प्रशासन सतर्क, अधिकारी कर रहे सीमा चौकी का लगातार निरीक्षण

बार्डर के ग्राम पंचायतों में भी हाईअलर्ट

दंतेवाड़ा, 6 मई 2021कोरोना वायरस के घातक आंध्र प्रदेश स्ट्रेन को दन्तेवाड़ा जिले में प्रवेश से पहले ही रोकथाम के लिए दन्तेवाड़ा जिले की सभी सीमाओं में चौकसी बढ़ा दी गई है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा सीमाओं में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देशों के बाद जिले के अधिकारी सभी सीमाओं का निरीक्षण कर सभी यात्री वाहन और मालवाहक वाहनों को रोककर उनमें बैठे यात्रियों, वाहन चालक और उनके सहयोगियों की कोरोना जांच के कार्यवाही लगातार जारी रखने के निर्देश दे रहे है। ज्ञात हो कि नए आंध्र प्रदेश स्ट्रेन को रोकने के जिला प्रशासन ने बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की जांच के निर्देश दिए है। मालवाहक वाहनों के वाहन चालक और क्लीनर को भी कोरोना जांच के बाद ही जिले में प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा यात्री बसों के सवारियों से कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की माँग की जा रही है, रिपोर्ट नहीं होने की स्थिति में स्वास्थ्य जाँच दल द्वारा कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। यहां सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ी कर दी गई है। यहां जांच के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कोविड केयर सेंटर और दन्तेवाड़ा जिले के प्रवासी लोगों का नेगेटिव रिपोर्ट आने पर क्वारन्टीन सेंटर भेजा जा रहा है। जिले के गीदम जांच चौकी, बड़े सुरोखी जांच चौकी, नकुनार  जांच चौकी, कटेकल्याण और भूसारास जांच चौकी में कोरोना जाँच किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कोरोना वायरस के नये ए.पी. स्ट्रेन के संक्रमण की संभावना को देखते हुये आन्ध्रप्रदेश से दन्तेवाड़ा जिले में वन मार्ग के माध्यम से प्रवेश करने वाले लोगों की निगरानी एवं आवागमन निषेध हेतु वनमण्डलाधिकारी, जिला दन्तेवाड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिले के समस्त जनपद अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम पंचायत जिनकी सीमा किसी अन्य राज्य या अन्य जिले से लगती है तो आन्ध्रप्रदेश से प्रवेश पूर्णताः प्रतिबंधित किया जावे एवं अन्य जिलों से दन्तेवाड़ा जिले में प्रवेश पश्चात अनिवार्यतः कोरोना टेस्टिंग एवं 10 दिवस के क्वारेंटाईन किये जाने की शर्त पर ही प्रवेश देवे।

उक्त आदेश का पालन गंभीरता से किया जाना सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही के संबंध में प्रतिदिन निर्धारित प्रपत्र में जानकारी कार्यालय को प्रेषित करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47