छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : समूह की महिलाओं ने 5 करोड़ से अधिक के बेचे वर्मी खाद…………

समूह की महिलाओं ने 5 करोड़ से अधिक के बेचे वर्मी खाद…………

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना अंतर्गत जिले की गोठानों में वर्मी खाद निर्माण कर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अब तक 5 करोड़ 78 लाख 66 हजार रुपए के वर्मी खाद का विक्रय किया है जिससे 1 करोड़ 76 लाख 42 हजार रुपये लाभांश मिला है। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार समूह की महिलाओं ने 45091 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट 4 करोड़ 50 लाख 71 हजार रुपये तथा 21324 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट 1 करोड़ 27 लाख 94 हजार रुपये में बिक्री की है। वर्मी खाद की बिक्री से समूह की महिलाओं को  1 करोड़ 76 लाख 42 हजार रुपये लाभांश के रूप में मिला है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वर्मी कम्पोस्ट खाद को किसानों के साथ ही उद्यान विभाग, कृषि विभाग,वन विभाग तथा रेशम विभाग द्वारा भी क्रय किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना महिला समूहों को सशक्त करने के साथ ही किसानों की रासायनिक उर्वरक पर निर्भरता कम करने तथा जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। पशुपालक गोठान में गोबर बेचकर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप के नेतृत्व में जिले में नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत गोठान में विविध आजीविकामूलक गतिविधि तथा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी व वर्मी खाद निर्माण महिला समूहों के द्वारा किया जा रहा है। जिले में स्वीकृत कुल 425 गोठान के विरुद्ध अब तक 342 पूर्ण हो गए हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!