Advertisement

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 7 मई को करेंगे 500 बिस्तर कोविड केयर हॉस्पिटल का ऑनलाईन शुभारंभ :  बलौदाबाजार के कृषि उपज मंड़ी परिसर में तैयार हुए कोविड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन युक्त 120 बेड

रायपुर, 07 मई 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बलौदाबाजार के कृषि उपज मंडी परिसर स्थित गोदाम में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए 500 बिस्तर वाले कोविड केयर हॉस्पिटल का  आज 7 मई को दोपहर 12 बजे ऑनलाईन शुभारंभ करेंगे। मात्र 20 दिनों में मंडी परिसर में निर्मित इस कोविड हॉस्पिटल के माध्यम से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कोरोना मरीजों को इलाज के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कोविड केयर हॉस्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बताया कि यह राज्य का पहला ऐसा हॉस्पिटल है जिसका निर्माण कृषि उपज मंडी प्रांगढ़ में उपलब्ध आधारभूत ढांचे को उपयोग में लाते हुए किया गया है। कोविड संक्रमण काल में इस चुनौती भरे काम को महज 20 दिनों में पूरा किया गया है। इस 500 बिस्तर वाले हॉस्पिटल में 120 बिस्तर ऑक्सीजन सुविधा युक्त है। जिसमें 33 बिस्तर एचडीयू के और 36 आईसीयू तथा 51 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त हैं, जो पूरी तरह वातानुकूलित है। यहां 380 जनरल बिस्तर उपलब्ध है। इस कोविड केयर हॉस्पिटल को आवश्यकतानुसार विस्तारित किए जाने की भी सुविधा है। यहां मरीजों की सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है, जिससे उन्हें घर जैसा वातावरण महसूस होगा। यह जिलें का एक आधुनिकतम हॉस्पिटल है, जो कोरोना से संक्रमित मरीजों को बड़ी राहत पहुंचाएगा। इसके संचालन की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। यहां की आवश्यकता के अनुरूप चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने के साथ ही अतिरिक्त कर्मियों की भी नियुक्ति की गई है। बलौदाबाजार के कृषि उपज मंडी गोदाम को हॉस्पिटल के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि, उद्यमियों, डीएमएफ, जन सहयोग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से बनाया गया है। यह कोविड हॉस्पिटल सामाजिक सरोकार एवं जन सहभागिता का अनुकरणीय उदाहरण है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47