भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 162 नए मामले आए
नयी दिल्ली/ भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 162 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ पर पहुंच गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,691 रह गई है।.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से मौत के कुल मामले बढ़कर 5,30,663 हो गए हैं। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,691 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 76 की कमी दर्ज की गई है।.













