
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
आसनसोल भगदड़ : पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया
आसनसोल भगदड़ : पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया
कोलकाता/ पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में एक धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया। घटना में तीन लोग मारे गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।.
उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर पुलिस बृहस्पतिवार रात से छापे मार रही है और उसने बुधवार शाम हुई घटना में संलिप्तता के आरोप में विभिन्न जगहों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।.











