
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
भारत जोड़ो यात्रा : 100 दिन पूरे होने पर राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए सुक्खू
भारत जोड़ो यात्रा : 100 दिन पूरे होने पर राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए सुक्खू
दौसा (राजस्थान) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार को राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कदमताल करते हुए दिखे।.
शुक्रवार को राहुल के नेतृत्व वाली इस पदयात्रा के 100 दिन पूरे हो गए। सुबह चाय के लिए विराम के बाद सुक्खू के अलावा अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) की प्रमुख प्रतिभा सिंह, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह और राज्य के कुछ अन्य नवनिर्वाचित विधायक तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला भी यात्रा में शामिल हुए।.










