Advertisement

महाराष्ट्र : कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण एमवीए के प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे

महाराष्ट्र : कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण एमवीए के प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे

मुंबई/ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा है कि वह अपनी पूर्व की प्रतिबद्धताओं के कारण शनिवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के प्रदर्शन मार्च में शामिल नहीं होंगे।.

एक ट्वीट में चव्हाण ने मार्च के प्रति अपना समर्थन जताया और कहा कि वह नांदेड़ में पहले से तय एक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करने की योजना के कारण इस प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी अमिता चव्हाण प्रदर्शन मार्च में शामिल होंगी।.