Advertisement

राजनांदगांव : अभिलेख वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को सूखा राशन पहुंचाने की अनूठी पहल प्रेरणादायक – कलेक्टर

राजनांदगांव 06 मई 2021कलेक्टर  टोपेश्वर वर्मा ने आज राजनांदगांव के गंज चौक स्थित समता भवन पहुंचकर अभिलेख वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को दी जा रही सूखा राशन राहत सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अभिलेख वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा कोविड-19 की इस महामारी में जिले भर में जरूरतमंदों के घर तक जाकर सूखा राशन पहुंचाने का नेक कार्य प्रशंसनीय है। मोबाईल फोन से सूचना प्राप्त होने पर जरूरतमंदों को सूखा राशन सामग्री पहुंचाने की त्वरित सेवा अनूठी पहल प्रेरणादायक है। उल्लेखनीय है कि अभिलेख वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा सूखा राशन शक्कर, दाल, 3 प्रकार का मसाला, नमक पैकेट, चायपत्ती, टोस्ट, बिस्किट, पोहा, चना, सोयाबीन बड़ी, अचार, पेस्ट, खाने का तेल, नहाने का साबुन, कपड़ा धोने का साबुन लोगों के घर तक जाकर पहुंचाया जा रहा है। जरूरतमंद मोबाईल नंबर 9300803008, 7771812345, 7987719199 एवं 9827975351 में संपर्क कर सेवा प्राप्त कर रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57