छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

यात्री प्रतीक्षालय बरसात और तेज गर्मी में यात्रियों को देगी राहत: मंत्री गुरू रूद्रकुमार

रायपुर : यात्री प्रतीक्षालय बरसात और तेज गर्मी में यात्रियों को देगी राहत: मंत्री गुरू रूद्रकुमार

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने आज नगरपालिका परिषद अहिवारा के वार्ड क्रमांक 11 में यात्री प्रतिक्षालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण आकर्षक तरीके से कराया गया है। इसका निर्माण ऐसे स्थान पर करवाया गया है जहां लोगों का नियमित रूप से आना-जाना रहता है। यात्री प्रतीक्षालय बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस यात्री प्रतीक्षालय में दूरदराज से आने वाले राहगीरों व आगंतुकों के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही यात्री प्रतिक्षालय गर्मी व बरसात के मौसम में यात्रियों को आश्रय देगा।
मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने वार्ड क्रमांक 13 के मंगल भवन में अहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर अहिवारा नगरपालिका अध्यक्ष श्री नटवर ताम्रकार, उपाध्यक्ष श्री अशोक बाफना, पार्षद श्री हेमंत साहू, एल्डरमैन श्री शिव साहू, पूर्व सभापति भिलाई-चरोदा नगरपालिका निगम श्री विजय जैन, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका जामुल श्रीमती सरोजनी चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!