छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मंडल ने महिलाओं का किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मंडल ने महिलाओं का किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़// सूरजपुर// बिश्रामपुर// भारतीय जनता महिला मोर्चा ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं का सम्मानित करने का भव्य आयोजन किया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में नगर पंचायत विश्रामपुर कि महिलाओं ने अपनी सहभागिता दिखाकर एक दूसरे का सहयोग करने की शपथ ली।
जानकारी के अनुसार स्थानीय पुष्प वाटिका उद्यान में भारतीय जनता पार्टी विश्रामपुर महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अर्चना किरण लकड़ा के नेतृत्व में विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन कर राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं का सम्मानित किया। इस आयोजन के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेत्री श्याम पांडे ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी परिवार में पति-पत्नी का सम्मानजनक इज्जत मिलने पर वह घर स्वर्ग बन जाता है, इसके लिए पति-पत्नी का आपसी सामंजस बहुत सकारात्मक एवं एकात्मक होना चाहिए। एक दूसरे का सहयोग के बिना परिवार रूपी गाड़ी एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकती, इसलिए पति पत्नी को एक दूसरे को सम्मान कर घर एवं राष्ट्र का स विकास करना चाहिए। श्रीमती श्याम पांडे ने आगे कहा कि स्त्री पुरुष समाज के दो पहिए हैं एक भी पहिया यदि पंचर हो जाए तो समाज रूपी गाड़ी नहीं चल सकती पति-पत्नी का सामंजस्य बहुत जरूरी है। महिलाओं को समाज से जोड़ने और आगे बढ़ाने एवं उनके स्वालंबी बनाने के लिए प्रधानमंत्री की विभिन्न योजनाएं बहुत रंग ला रही है। हम सभी को प्रधानमंत्री को कदम से कदम मिलाकर उन्हें मजबूत बनाने की जरूरत है। महिला नेत्री मोहनी ज झा ने कहा कि जब से देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने संभाला है हर वर्ग ,हर उम्र, हर समाज का उत्थान हुआ है, यही कारण है कि प्रत्यक समाज को समान रूप से अधिकार प्राप्त हुआ है।समाज के लोग प्रधानमंत्री के साथ कंध से कंधा मिला कर राष्ट्र की सर्वांगीण विकास कर रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा सूरजपुर जिला मंत्री अनूप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच गारंटी एक माह में ही पूरी कर ली। सरकार का फैसला सबके लिए हितकारी है। किसानों को मिला दो वर्ष का बोनस ,पिछले जातियों का सशक्तिकरण बहुत तीव्र गति से किया जा रहा है। कृषक गारंटी योजना, कृषक उन्नति योजना, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास एवं महतारी बंधन योजना कर दी गई है, प्रत्येक माता को प्रतिवर्ष ₹1200 सहायता दी जा रही है ।आज महिला दिवस के अवसर पर हम समस्त धन्यवाद इस बात को देते हैं कि आप सब विश्व के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री का आप सब मजबूती प्रदान कर रही है।
महिलाओं को किया गया सम्मान
भारतीय महिला मोर्चा बिश्रामपुर मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में श्याम पांडे ,गीता घोषाल ,मोहनी झा ,ज्योति सिंह, अर्चना लकड़ा ,रुचि चौधरी, कृति दुबे ,उषा तिवारी, मंजू दुबे ,विमल यादव ,गायत्री तिवारी ,सावित्री, माधुरी देवी ,सुशील चतुर्वेदी को स्मृति चिन्ह के साथ-साथ उसे पुष्पहार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद अमरेश प्रसाद जिला युवा मोर्चा के सूरज सेठी ,गोपाल सिंह विद्रोही प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का आभार अर्चना किरण लफड़ा एवं संचालन मिथिलेश स्वर्णकार महिला मंडल महामंत्री ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Akshay Dubey

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!