मुख्यमंत्री ने चक्रवर्ती राज गोपालाचारी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर : मुख्यमंत्री ने चक्रवर्ती राज गोपालाचारी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

चक्रवर्ती राज गोपालाचारी की पुण्यतिथि

गवर्नर जनरल भारतरत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारत के पहले गवर्नर जनरल भारतरत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । उन्होंने कहा कि राजगोपालाचारी जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने जात-पात के आडंबर का मुखर विरोध किया और मंदिरों में दलितों का प्रवेश करवाया। किसानों की कर्ज माफी, नशाबंदी और स्वदेशी वस्तुओं विशेषकर खादी के प्रचार प्रसार में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजगोपालाचारी जी राजनीति के बाद साहित्य सेवा के लिए समर्पित रहे। श्री बघेल ने कहा कि राजगोपालाचारी का प्रखर और बहुमुखी व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।