Advertisement

CG CRIME NEWS : पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर करने लगे ब्लैकमेलिंग, कामयाब नहीं हुए तो कर दी हत्या…

बिलासपुर। CG CRIME NEWS : जिले के सकरी थाना क्षेत्र से भयावह खबर सामने आयीं है कहाँ न्यायधानी के बिल्डर वकील अंसारी की फिरौती के लिए अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। वकील अंसारी पिछले दो माह से गायब था। उसकी पत्नी की शिकायत पर अपहरण व फिरौती माँगने का एफआईआर (FIR) दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी व उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले ब्लैकमेंल कर वकील अंसारी से रकम वसूलना चाहते थे। असफल रहने पर उन्होंने वकील की हत्या कर दी थी। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

सकरी थाना क्षेत्र के आसमां सिटी कालोनी निवासी 35 वर्षीय वकील अंसारी बिल्डर व जमीन का कारोबार करते थे। उनका सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक में ऑफिस था। वे 3 नवंबर को अपनी पत्नी को घर से यह बोल कर निकले थे कि वो अंबिकापुर में अपने मित्र आरएस बागड़िया से पैसो व व्यापार के बारे में बातचीत करने के लिए जा रहे हैं। 5 नवंबर तक वापस नही आने पर उनकी पत्नी अकबरी खातून ने सकरी थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। अंबिकापुर के एक होटल में उनकी सीसीटीवी में एक युवती के साथ होटल के कमरे से निकल कर रिसेप्शन में आने की फुटेज पुलिस को मिली थी। पुलिस को जांच में पता चला कि वकील अंसारी एक युवती के साथ होटल में रुके हुए थे। वे एक अन्य होटल भी गए थे पर उनके साथ कि युवती का आईडी कार्ड माँगने पर वह वहां नही रुके थे। इसलिए पुलिस पहले मामले को संदिग्ध मान रही थी। इसी बीच वकील के मित्र आरएस बगड़िया ने फोन कर उनकी पत्नी को बताया कि उनके पास वकील अंसारी का फोन आया था। वे काफी डरे हुए भी थे और उन्होंने कहा है कि मेरा अपहरण हो गया है,मैं खतरे में हु और दस लाख तैयार रखना। यह जानकारी आरएस बागड़िया से मिलने पर वकील अंसारी की पत्नी अकबरी खातून ने पुलिस से संपर्क किया। जिस पर 8 नवंबर को पुलिस ने अपहरण का अपराध दर्ज कर वकील की तलाश शुरू की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस दौरान वकील अंसारी का फोन तो बंद था पर उसके एटीएम व फोन पे से देश के अलग अलग जगहों पर राशि का आहरण व भुगतान हो रहा था। जिस पर पुलिस ने तकनीकी जांच कर अंबिकापुर,कांकेर, कोंडागांव, हैदराबाद, नागपुर व आगरा, मथुरा, बिहार में दबिश दी थी। तकनीकी जाँच में पुलिस को पता चला कि जिन जिन स्थानो पर वकील अंसारी के एटीएम से आहरण या भुगतान हुआ है वहां वहां पर कुछ संदिग्ध नंबर हमेशा एक्टिव व उपस्थित थे। नम्बरो का डिटेल निकाल कर पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर भिलाई से तीन लोगों को हिरासत में लिया। तीनो ने हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47