Advertisement

सुदूर वनांचल क्षेत्र में पुल-पुलिया निर्माण से कनेक्ट होंगे गांव : मोहम्मद अकबर

कवर्धा । केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने शनिवार एक दिवसीय प्रवास पर कवर्धा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में पहुंचकर वहां के विकास कार्य के लिए 1 करोड़ 75 लाख 76 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री अकबर ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम रेंगाखार जंगल से धमनीडीह, सरई पतेरा रोड पर 1 करोड़ 37 लाख 36 हजार की लागत से हाई लेवल पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम खमरिया में 11 लाख 48 हजार की लागत से शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन, ग्राम पंचायत बरेंडा में 14 लाख 42 हजार की लागत से पंचायत भवन, ग्राम पंचायत रेंगाखार कला में 6 लाख 50 हजार की लागत और ग्राम सरई पतेरा में 6 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास और भूमिपूजन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि वनांचल क्षेत्र में विकास के लिए लगातार निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। एक गांव से दूसरे गांव कनेक्ट करने के लिए पुल–पुलिया और रोड निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि ग्राम रेंगाखार जंगल से धमनीडीह, सरई पतेरा रोड पर हाई लेवल पुलिया निर्माण होने से गावों के बीच की दूरी कम होगी। वनांचलवासियो की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। बरसात के दिनों में नदी में ज्यादा पानी आ जाने के कारण धमनीडीह, सरई पतेरा के निवासियों को रेंगाखार जंगल जाने के लिए 5 किलो मीटर दूरी तय करना पड़ता था। विद्यार्थियों और ग्रामवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब पुल के निर्माण होने से सहूलियत मिलेगी। साथ ही इसके निर्माण होने से सुविधाओं का विस्तार होगा। पंचायत भवन के निर्माण के कार्यों में तेजी आएगी। गांव के कार्यों के लिए भवन उपलब्ध होगा। साथ ही प्राथमिक शाला भवन निर्माण से गांव का विकास होगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी

मंत्री अकबर सुदूर वनांचल क्षेत्र के विकास के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं और ग्रामवासियों से मिलकर वहां की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं इसके साथ ही समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं। इस दौरान मंत्री अकबर ने ग्रामवासियों से रूबरू हुए और उनसे चर्चा कर वहां की मांग, शिकायत और समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि उनकी मांग पर पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन और विभिन्न भवनों का शिलान्यास किया गया है। इसके निर्माण होने के बाद उनके आवागमन की समस्या दूर होगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से आवेदन भी लिए। इस अवसर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, राज्य कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य भगवान सिंह पटेल, नीलकंठ चंद्रवंशी,बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, सदस्य जनपद पंचायत रेंगाखार श्रीमती इंद्रोबाई लेखराम पंचेश्वर, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57