Advertisement

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

कांकेर ।  जिले के चारामा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम रतेसरा के पास हादसा हुआ। शनिवार को  चारामा से कांकेर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर चारामा पुलिस पहुंची। मृत युवक का सिर बुरी तरह से फट गया था और अधिक खून बह जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। आसपास के थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सूचना भिजवा दी है और युवक की शिनाख्त के लिए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57