ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Weather Report : छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी, रायपुर में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगो का अभी से हाल बेहाल कर दिया है। प्रदेश में गर्म हवा चलने की वजह से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, आने वाले दिनों में पारा 45 डिग्री तक भी जा सकता है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी में और भी बढ़ोतरी की संभावना है। पिछली बार के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला सारंगढ़ है। वहां का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और गर्मी बढ़ेगी। 20 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश में अगले 5-6 दिनों में 3-4 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान

बिलासपुर -40.4
पेंड्रारोड – 39.4
अंबिकापुर -38.2
रायपुर- 40.6
जगदलपुर – 38.5

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!