देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करूंगा : गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)ने खुलासा किया कि एक बार एक नेता ने उन्हें कांग्रेस (Congress)में शामिल होने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था कि वह पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश में कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन की तुलना में दोगुना काम किया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने भाजपा के लिए काम करने के अपने शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी की यात्रा के बारे में बात की।

दोस्त की सलाह को किया याद

उन्होंने दिवंगत कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर द्वारा एक बार दी गई सलाह को भी याद किया। गडकरी ने बताया कि ये उस वक्त की बात है, जब मैं छात्र नेता था। तब मेरे एक दोस्त ने कहा था कि तुम एक अच्छे इंसान हो। तुम्हारा राजनीतिक भविष्य अच्छा है। आपको कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। इस पर मैंने कहा था कि मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करूंगा क्योंकि मुझे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पसंद नहीं है।

भाजपा की विचारधारा मजबूत

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गडकरी ने आगे कहा कि जिचकर ने मुझसे कहा था कि आपकी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। इस पर मेरा जवाब था कि मुझे भाजपा और उसकी विचारधारा पर पूरा भरोसा है और मैं इसके लिए काम करना जारी रखूंगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सराहना

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आरएसएस की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अपने पुराने दिनों को याद किया। साथ ही खुद में मूल्य स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सराहना की।

कांग्रेस पार्टी कई बार टूटी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जबसे बनी है कई बार टूट चुकी है। हमें अपने देश के लोकतंत्र के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। हमें भविष्य के लिए अतीत से सीखना चाहिए। अपने 60 साल के शासन में कांग्रेस ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया, लेकिन निजी फायदे के लिए कई शिक्षण संस्थान खोले।

गडकरी ने की पीएम मोदी की सराहना

साथ ही, गडकरी ने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के अपने दृष्टिकोण के लिए पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। कांग्रेस अपने 60 साल के शासन में जितना काम नहीं कर पाई, उससे दोगुना काम भाजपा सरकार ने पिछले नौ साल में किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले जब वह उत्तर प्रदेश में थे तो उन्होंने लोगों से कहा था कि 2024 के अंत तक यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी हो जाएंगी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!