Advertisement

जिले के 21 स्कूलों में शुरू होगा खेल अभ्यास केन्द्र

जिले के 21 स्कूलों में शुरू होगा खेल अभ्यास केन्द्र

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर 19 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में खेल अभ्यास केन्द्र प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के तहत जिले के प्रत्येक विकासखण्ड से 3-3 कुल 21 विद्यालयों का चयन किया गया जहाँ खेल मैदान के साथ व्यायाम अनुदेशक पदस्थ हैं। योजना के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में गुरुवार को जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप की अध्यक्षता में चयनित विद्यालयों के प्राचार्य एवं व्यायाम अनुदेशकों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। योजना के संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक एवं जिला खेल अधिकारी ने भी कियान्वयन के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
बताया गया कि इस योजना का खेल अभ्यास केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बुनियादी सुविधाएं प्रदान कर नियमित खेल अभ्यास का अवसर प्रदान करना है जिससे खिलाड़ी भविष्य में खेल प्रतिभाओं में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। भारत सरकार से मान्यता प्राप्त खेल एवं छत्तीसगढ़ में स्थानीय स्तर पर प्रचलित खेलों में कबड्डी, खो-खो पोल, व्हालीबाल पोल एवं जूड़ो मेट आदि उपलब्ध कराना होता है। ओलम्पिक में खेले जाने वाले खेल एवं स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकता के अनुसार खेल सामग्री या उपकरण आदि क्रय करना होता है।
बैठक में जिले के 18 प्राचार्य एवं 18 व्यायाम अनुदेशक उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57