
26 जनवरी को ध्वजारोहण हेतु जनप्रतिनिधि नामांकित
अम्बिकापुर 19 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 26 जनवरी 2023 के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने के लिए जनप्रतिनिधियों को नामांकित किया गया है। ज्ञातव्य है कि सरगुजा संभागीय मुख्यालय अम्बिकापुर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, सूरजपुर में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, कोरिया में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बलरामपुर में संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज, जशपुर में विधायक विनय कुमार भगत तथा मनेन्द्रगढ़ में विधायक गुलाब कमरो ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में ध्वजारोहण पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेंगे।











