Advertisement

नमनाकला समिति के 910 किसानों ने किया 217 हेक्टेयर रकबा समर्पण

नमनाकला समिति के 910 किसानों ने किया 217 हेक्टेयर रकबा समर्पण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर 19 जनवरी 2023/ अंबिकापुर जनपद के धान खरीदी केंद्र नमनाकला में अब तक 910 किसानों ने कुल 217 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया है। सर्वाधिक रकबा समर्पण में सरगुजा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
गुरुवार को नमनाकला समिति में किसान शांति सिंह ने करीब 100 क्विंटल धान के रकबे का समर्पण किया। उन्होंने बताया कि समय पर बारिश नहीं होने के कारण पैदावार में कमी हुई जिस वजह से अपने बचे हुए रकबे का समर्पण किया।
ज्ञातव्य है कि कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में धान खरीदी का सुचारू क्रियान्वयन किया जा रहा है। धान खरीदी को लगभग 10 दिन शेष रह गए हैं। किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था किया गया है। किसानों से धान बेचने के पश्चात बचे हुए रकबे का समर्पण भी कराया जा रहा है ताकि धान बिक्री में गड़बड़ी न हो सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57