Advertisement

लातेहार : बृजपात से दो बच्चों की मौत 4 अन्य घायल।

अजय सिन्हा ब्यूरो चीफ लातेहार- जिले के मनिका थाना क्षेत्र के सधवाडीह गांव के नवाटोली में रविवार को बृजपात से दो बच्चों की मौत हो गई जबकि चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी बच्चे अपने घर से आम चुनने निकले थे। बताया जाता है कि करीब 11:00 बजे अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश के दौरान व्रजपात हो गया और इस व्रजपात की चपेट में आम चुने गए बच्चे आ गए। इस व्रजपात की चपेट में आने से करण सिंह और पंकज सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वही ग्रामीणों ने सभी घायल बच्चों को तत्काल मनिका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47