छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कबीरधाम:कब्र से निकाली गई युवक की लाश, जानिए क्या है वजह

कबीरधाम:कब्र से निकाली गई युवक की लाश, जानिए क्या है वजह

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कबीरधाम। कबीरधाम जिले में पुलिस ने श्मशान में तीन दिन से दफन लाश को कब्र खोदकर निकलवाया। कड़मा गांव में 26 नवंबर को बेटे और मां ने मिलकर रामप्रसाद की हत्या की। लाश को रात भर घर पर रखा फिर सुबह लोगों को खेत में गिरने से मौत होना बताया। 27 नवंबर को श्मशान लेजाकर लाश दफना भी दिया। लेकिन शव के सिर से खून निकलते कुछ लोगों ने देख लिया और इसकी शिकायत की गई। 29 नवंबर को पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूला लिया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस के मुताबिक राम प्रसाद आए दिन शराब पीकर अपने पत्नी के साथ मारपीट करता था। 26 नवंबर की रात करीब 10 बजे भी नशे में उसने पत्नी को डंडे से पीट रहा था। तभी उसका बेटा जागेश्वर मरकाम वहां पहुंचा और आंगन में रखे लोहे की रॉड से पिता रामप्रसाद पर वार कर दिया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। किसी ने थाने में जाकर घटना की सूचना दे दी। फिर एसडीएम और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में बुधवार 29 नवंबर को पुलिस ने कब्र खुदवा कर शव बाहर निकलवाया और दो डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!