Advertisement

मुख्यमंत्री द्वारा पुस्तक वेलोपेथी का विमोचन

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य सुरक्षा में सहयोगी पुस्तक “वेलोपेथी-माय नेचुरल हीलर” का विमोचन किया। पुस्तक लेखक रतलाम के नेचुरोपैथी थेरेपिस्ट डॉ. संतोष गुप्ता सहित उनके परिवार के सदस्य सर्वश्री शिवकुमार गुप्ता, श्यामदास गुप्ता, सुभाष गुप्ता, श्रीमती रामबाई गुप्ता, सुश्री कल्पना गुप्ता तथा श्री यश गुप्ता उपस्थित थे।
पुस्तक “वेलोपेथी” का मुख्य उद्देश्य आधुनिक जीवन-शैली के साथ समाज को स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर अग्रसर करना है। प्रयास यह है कि मॉडर्न मेडिसिन का प्रयोग किए बिना व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा में आत्म-निर्भर बन सके। सात अध्यायों में विभाजित पुस्तक में जीवन-शैली के तीन आयाम फूड, उठने-बैठने के तरीके और माइंड पर जानकारी दी गई है। पुस्तक में वेलोपेथी के सिद्धांत, शरीर के नियम, बीमारियाँ और उनसे सुरक्षा, आहार एवं पोषण के सिद्धांत, कोलेस्ट्रोल नियंत्रण, एलर्जिक फूड और जीवन-शैली पर चित्रों तथा सरल भाषा में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57