रांची : बेड़ो में कोविड नियमों का उल्लंघन कर दुकान खोल रहे दुकानदारों पर कार्रवाई की

अजय सिन्हा ब्यूरो चीफ रांची : रांची में कोरोने के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई है। यह सख्ती प्रखंड स्तर पर भी देखने को मिल रही है। रविवार को जिले के बेड़ो प्रखंड में स्थानीय प्रशासन ने कोविड नियमों का उल्लंघन कर दुकान खोल रहे दुकानदारों पर कार्रवाई की। इस क्रम में प्रशासन ने गुमला रोड स्थित तिवारी वस्त्रालय को सील कर दिया। इंसीडेंट कमांडर सीओ सुमंत तिर्की ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील किया। वहीं प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई के बाद बेड़ो के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0