Advertisement

पलामू जिले के सतबरवा सीओ के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम -प्रसंग का मामला

अजय सिन्हा ब्यूरो चीफ पलामू जिले के सतबरवा के अंचल अधिकारी योगेश्‍वर सिंह के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली है। उसका शव मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सुदना स्थित घर में मिला है। सुधीर कुमार सिंह (26) रांची में इंजीनियरिंग कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह रांची की ही एक युवती से प्रेम करता था। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से उसका युवती के साथ रिश्‍ता ठीक नहीं चल रहा था। इससे वह मान‍सिक रूप से तनाव में था।

आत्‍महत्‍या की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंचे। मेदिनी राय मेडिकल काॅलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।