
उत्तर बस्तर कांकेरछत्तीसगढ़राज्य
जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 04 जनवरी को
जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 04 जनवरी को
उत्तर बस्तर कांकेर/ कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 04 जनवरी को प्रातः 10 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के अंदर बना डोम में किया जाना है। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सम्मिलित होंगे। जिसके लिए अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, शिक्षिकाओं, व्यायाम अनुदेशकों एवं भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है।