छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS : तालाब से प्लास्टिक का बैट निकाल रहा था 3 साल का बच्चा, डूबने से हो गई मौत

गरियाबंद। CG NEWS : जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडेल में 3 साल के बच्चे डिगेश्वर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बच्चे का शव तालाब से निकाल लिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

फिंगेश्वर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, तिहारू यादव ग्राम कुंडेल में अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता है। उसकी 2 बेटियां और एक 3 साल का बेटा डिगेश्वर था। बच्चा शनिवार सुबह तालाब के पास शौच कर रहा था। परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे शनिवार सुबह शौच के लिए तालाब के पास गए हुए थे। इसी बीच डिगेश्वर के हाथ में पकड़ा प्लास्टिक का बैट तालाब में गिर गया। उसे निकालने की कोशिश में बच्चे का पैर भी फिसल गया और वो तालाब में गिर गया। तालाब के गहरे पानी में बच्चा डूबने लगा और बाहर आने के लिए छटपटाने लगा

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बाकी बच्चों ने डिगेश्वर को डूबता देखकर तुरंत लोगों और परिवारवालों को सूचना दी। लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचते, बच्चे की डूबकर मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी सांसें थम गई थीं। फिर भी उसे परिवार अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है और आगे की जांच में जुट गई है। जो बच्चे डिगेश्वर के साथ गए थे, उनसे भी हादसे के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!