छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

SUICIDE NEWS : साहूकारों के प्रताड़ना से युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात…

महासमुंद। SUICIDE NEWS : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 बेलदार पारा निवासी पुरुषोत्तम उर्फ राजेश चौहान 44 साल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले मृतक पुरुषोत्तम चौहान ने साहूकारों के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अपने सुसाइड नोट में कहा है कि साहूकारों द्वारा 5 देकर 500 ब्याज ले रहे हैं। मेरे ऊपर साहूकारों द्वारा ब्याज की राशि वापस करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। लगातार साहूकारों के दबाव में मैं हूं, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस मेरी पत्नी से उन सभी साहूकारों के बारे में जानकारी ले ले और उन पर कार्रवाई करें। सिटी कोतवाली पुलिस ने बहरहाल मामले में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

हम आपको बता दे कि महासमुंद शहर में इन दिनों ब्याज का कारोबार करने वाले साहूकारों का आतंक है। ब्याज की राशि न अदा करने वाले लोगों के साथ मारपीट किया जा रहा है। यहां तक की साहूकारों ने कई लोगों के जमीन, घर, दुकान ओने-पौने भाव में खरीद लिया है। साहूकारों के दबाव के चलते कई लोग बर्बाद होते जा रहे हैं। मजेदार बात यह है कि शहर के ऐसे कई साहूकार हैं जो ब्याज में पैसा चलाते हैं लेकिन उनके पास किसी भी रुप से वैधानिक लाइसेंस नहीं है। ब्याज का यह अवैध कारोबार महासमुंद में दिन प्रतिदिन फल फूल रहा है। शिकायतों के बाद भी ब्याज खोरों पर कार्यवाही ना होना समझ से परे है।

गरीमा दादर, सिटी कोतवाली प्रभारी महासमुंद

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!