छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

एसपी रामकृष्ण साहू ने नए अभियान “हमर पुलिस हमर बाजार” का किया शुरुआत

एसपी रामकृष्ण साहू ने नए अभियान “हमर पुलिस हमर बाजार” का किया शुरुआत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए एक नया अभियान “हमर पुलिस हमर बाजार” की शुरुआत किया गया हैं। जिसके माध्यम से आमजनों को जिलें के हॉट/बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में 20 फरवरी को “हमर पुलिस हमर बाजार” के माध्यम से थाना साजा, नवागढ, पुलिस कंडरका एवं खण्डसरा पुलिस द्वारा साजा, खण्डसरा, कंडरका के हॉट/बाजार में आसपास के ग्रामीण अंचल से आये आम नागरिकगणो को चौपाल लगाकर जागरूक किया। ग्रामवासियों को साइबर अपराध, चिटफंड, फर्जीकाल ठगी की जानकारी देते हुए बताया कि आजकल तेजी से हो रहे एटीएम फ्रॉड से बचने की सख्त जरूरत हैं। ग्रामीण जनता भोली भाली होती हैैं और इसी का फायदा उठाते हुए फ्रॉड करने वाले लोग ग्रामीणों को अपने निशाना बनाते हैं साथ ही कहा कि राशि दुगनी करने के नाम पर गांव में घूम रहे बिचौलियों से भी बचने की बहुत जरूरत है अपनी जीवन की जमा पूंजी को ऐसे अपराधियों के पास जाने से बचाने के लिए आपको भी जागरूक होना पड़ेगा। किसी भी तरह की संदेह होने पर तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दें। साथ ही कहा कि पुलिस आपकी सहायता के लिए ही है और आप पुलिस को अपना मित्र ही समझे आपकी थोड़ी सी सजगता से कई गंभीर अपराध होने से बच सकता हैं। बेमेतरा पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बाजार” के माध्यम से चौपाल लगाकर लगातार गांव – गांव में जाकर जागरूक किया जा रहा हैं।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!