Advertisement

महासमुंद : स्थानीय व्यवसायिक वाहन चालकों का कोविड-19 का टेस्ट कराने के दिए निर्देश 

होम आइसोलेशन वालों पर सतत निगरानी रखें और स्वास्थ्य और सेहत की जानकारी लेते रहें : कलेक्टर श्री डी. सिंह

महासमुंद  10 मई 2021कलेक्टर श्री  डोमन सिंह ने आज सीजी स्वान कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए हमें हर स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है। ताकि लोग कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न होने वाले खतरों से प्रभावित ना हो। उन्होंने होम आइसोलेशन पर रहने वाले लोगों पर सतत निगरानी रखने, उनके स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जानकारी लेने, नियमित दवाइयों का सेवन करने सहित अन्य जानकारी प्राप्त करते रहने को कहा है। कलेक्टर ने स्थानीय व्यवसायिक  वाहन चालकों का कोविड-19 का टेस्ट कराने के निर्देश दिए ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसके अलावा होम आइसोलेशन एवं कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्तियों द्वारा आइसोलेशन प्रोटोकोल का पूरी तरह से पालन कराएं। कोविड पॉजिटिव या लक्षण वाले व्यक्तियों द्वारा भीड़भाड़ वाली सुविधाओं जैसे तलाब में निस्तारी आदि की सुविधाओं के लिए रोक लगाएं।ऐसे लोगों को प्रेरित करें कि वह घर पर ही रह कर नित्यकर्म, स्नान आदि का कार्य करें। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत जिले में आवश्यक सेवाएं के लिए छूट दी गई है, ऐसे ही स्थलों पर नियमित रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य कराते रहें। ताकि कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति ना हो। नगरीय निकाय क्षेत्रों में कोविड से निपटने के लिए प्रत्येक वार्डों, मोहल्ला, समितियों के लिए आवश्यक सामग्री क्रय करें एवं इसका अधिक से अधिक उपयोग करें जैसे थर्मल गन, पल्स ऑक्सीमीटर ताकि जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्तियों का आसानी से परीक्षण किया जा सके।
उन्होंने कहा कि दानदाताओं द्वारा दी जा रही खाद्य सामग्रियों को जरूरतमंद लोगों को वितरण कराते रहें। रेल मार्ग से संबंधित स्टेशन पर आने वाले यात्रियों का टेस्टिंग नियमित तौर पर कराएं। कोविड से बचाव के लिए जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित सत्र लगाकर पात्र लोगों का टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करते रहें ताकि निर्धारित समय पर लोग टीकाकरण करा सके। शादी, छट्टी,  वैवाहिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही कार्यक्रम कराने की अनुमति दें। वह भी निर्धारित संख्या के आधार पर और निरंतर निगरानी भी करते रहे। सब्जी, दूध, फल एवं जिले में स्थानीय वाहन चला रहे हैं, उनका भी कोविड-19 का जांच कराएं। अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं- जैसे महिला स्व-सहायता समूह द्वारा गो कास्ट एवं छेना बनाए जा रहे हैं, उसका अधिक से अधिक उपयोग करें। जिले के सभी मितानिनो को पांच प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराई गई है। लक्षण वाले व्यक्तियों को उनके द्वारा दवाइयां उपलब्ध कराए जा रहे हैं कि नहीं इसकी जांच करें। यदि  मितानिनो की दवा पेटी में दवाई की कमी हो रही है तो स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर मितानिनो के लिए दवाई की व्यवस्था कराएं। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक बाहर निकल कर घूम रहे है, मास्क नहीं पहने हुए है तो उस पर कार्यवाही करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर श्री जोगेंद्र कुमार नायक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57