
विधायक दीपेश साहू ने झारखंड में किया चुनाव प्रचार
विधायक दीपेश साहू ने झारखंड में किया चुनाव प्रचार
बेमेतरा – झारखंड प्रदेश के गोड्डा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे के चुनाव प्रचार हेतु बेमेतरा विधायक दीपेश साहू को भारतीय जनता पार्टी ने गोड्डा लोकसभा अंतर्गत विधानसभा महागामा का प्रवासी प्रभारी का बड़ा दायित्व उन्हें दिया गया हैं। अपना दायित्व को पूरा करते हुए दीपेश लगातार झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गावों मे लगातार कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता से संवाद कर रहे हैं। वही इस दौरान विधायक साहू ने सामाजिक महिलाओं और युवाओं को भाजपा में के पक्ष मतदान करने की अपील कर रहे हैं। झारखंड प्रवास के दौरान विधायक दीपेश साहू में गोड्डा लोकसभा के के महागामा चुनाव कार्यलय मे आयोजित परिचयात्मक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित होकर मंडल,शक्ति, बूथ केंद्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयो पर विस्तार चर्चा किया गया। साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे के लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा से आए भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बैठक कर लोकसभा और लोकसभा के विभिन्न राजनीतिक जनों से सामाजिक विषय पर चर्चा पर भी किया गया। विदित है कि विधायक दीपेश लगातार बैठक का क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहा है और जनताओं के बीच पहुंचकर जनता जल जन समूहों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहा हैं। वे लगातार महिलाओं, युवाओं, किसानों को विगत 10 वर्षों में मोदी सरकार की योजनाओं जानकारी दे रहे हैैैं। इसके साथी छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की नीतियों प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बनाए जाने और उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित योजनाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण ,युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए उठाए जा रहे कदम एवं किसानों के सर्वांगीण विकास हेतु लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के बारे में जनता के बीच भाजपा की नीति की जानकारी दे रहा हैैं।
मोदी की गारेंटी पर झारखण्ड की जनता को है भरोसा – दीपेश साहू
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि लोकसभा गोड्डा में जनसंपर्क के दौरान जिस तरीके से जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है वह उत्साहित करने वाला हैं। जिस प्रकार छत्तीसगढ़ के जनता ने मुझे विश्वास मिलता है उसी प्रकार झारखंड की जनता अपार भरपूर,आशीष व समर्थन प्रदान कर रहा हैं। यहां आकर विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करने और आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहां की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपना प्यार बरसा रहा है और मोदी की गारंटीयों पर अपना विचार प्रकट कर रहा है मुझे पूर्ण विश्वास है कि गोड्डा लोकसभा में चौथी बार भाजपा के प्रचंड जीत के साथ देश मे अब की बार 400 पर के लक्ष्य को जरूर पूरा करेंगे। आज गोड्डा लोकसभा में मोदी सरकार के दौरान हुई विकास कार्य के प्रति जनता में अपार उत्साह और एक विश्वास हैैं। इस बार अगर झारखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाकर उसका कोई विकास कर सकते तो वह सिर्फ भाजपा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैैं। भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने बीते 10 वर्षों के गोड्डा लोकसभा में कई सराहनीय कार्य प्रयासों किये है जिससे आम जनों को सुविधा मिल रही हैं। गोड्डा लोकसभा मे डॉ. निशिकांत दुबे के नेतृत्व मे कई महत्वपूर्ण एवं बड़े बड़े कार्यों को जैसे नेशनल हाइवे गोड्डा लोकसभा मे हवाई अड्डा, एम्स की स्थापना, बाबा धाम देवघर झारखण्ड दर्शनीय स्थल जाने के लिए रेल्वे की सुविधा डॉ. निशिकांत दुबे के नेतृत्व मे विकाश कार्यों को जनताओं को सौगात दिया गया हैं।









