
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
दुष्कर्म मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट अदालत ने निरस्त किया
दुष्कर्म मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट अदालत ने निरस्त किया
सोनभद्र (उप्र), उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की एक अदालत ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आठ साल पुराने मामले में जिले के दुद्धी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामदुलार के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट सख्त हिदायत के साथ निरस्त कर दिया। .
अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा की अदालत ने इस मामले में कई बार समन के बावजूद हाजिर नहीं होने पर पिछले बृहस्पतिवार को कड़ा रुख अपनाते हुए विधायक को 23 जनवरी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के आदेश दिए थे।.











