ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Ajab-Gajab : दो पत्नियों के बीच हुआ पति का बंटवारा, दोनों रहेंगी एक ही आंगन में लेकिन…

Ajab-Gajab :  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक पति के बंटवारे की हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. यहां ठाकुरद्वारा के जेवर इलाके में एक शख्स ने चोरी-छिपे दो शादियां कर लीं. पोल खुलने पर समझौते के दौरान दोनों पत्नियों के बीच उसका हैरान कर देने वाला बंटवारा हुआ. गौरतलब है कि एक महिला ने दो महीने पहले SSP ऑफिस पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दी थी. इसमें उनसे पति पर आरोप लगाया था कि निकाह करने के बाद पति उसे ससुराल ले जाने के बजाय किराए के घर में रखता है. इसी बीच उसे पता चला कि उसकी पहले से एक पत्नी और तीन बच्चे हैं. ये बातें कहते हुए महिला ने न्याय की गुहार लगाई.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस मामले में एसएसपी ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र लिए भेजा और काउंसलर एमपी सिंह ने मामले के हल करने के प्रयास शुरू किए. काउंसलर एमपी सिंह ने बताया, “इस शख्स का पहला निकाह चार-पांच साल पहले हुआ था. इसको छिपाते हुए उसने शिकायत करने वाली महिला से लव मैरिज कर ली. उसको खर्चा भी देता रहा. लेकिन विवाद तब बढ़ा जब दूसरी पत्नी को पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है और 3 बच्चे हैं.”

दोनों पत्नियों के साथ पति की काउंसलिंग की गई. काउंसलर एमपी सिंह ने बताया कि इस मामले में दूसरी पत्नी का कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ. इसके चलते समझौता हुआ है कि दोनों पत्नियां ससुराल में ही अलग-अलग रहेंगी. इतना ही नहीं, दोनों को पति बराबर खर्चा और बराबर समय देगा. इस हिसाब से वो दोनों को तीन-तीन का समय देगा. एक दिन वो अपनी मर्जी से जिस भी पत्नी के साथ रहना चाहेगा, उसके साथ रहेगा.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!