Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस परेड में इस बार शामिल होंगे देसी हथियार, सिर्फ ‘मेड इन इंडिया’ उपकरणों का होगा प्रदर्शन

26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार सिर्फ देसी हथियारों का प्रदर्शन होगा। मतलब फुल मेड इन इंडिया। इस बार 21 तोपों की सलामी के लिए उपयोग में आने वाली 25 पाउंडर गन को भी हटाया जा रहा है। इसकी जगह 105 एमएम की इंडियन फील्ड गन का प्रयोग किया जाएगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

परेड की शुरुआत दिल्ली( delhi) के विजय चौक( vijay chowk) से सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और इसके बाद सैन्य टुकड़ी लाल किले तक मार्च करती हुई जाएंगी। मेजर जनरल ने आगे बताया कि इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में हमारा फोकस( focus) आत्मनिर्भर भारत पर है क्योंकि कर्तव्यपथ पर इस बार प्रदर्शित होने वाले सभी हथियार देश में बनाए गए हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सलामी देने में उपयोग आने वाली 25 पाउंडर गन को भी रिप्लेस किया जाएगा

गणतंत्र दिवस की परेड में 21 तोपों की सलामी देने में उपयोग आने वाली 25 पाउंडर गन को भी रिप्लेस किया जाएगा। इसकी जगह 105 एमएम की इंडियन फील्ड गन को प्रयोग में लाया जाएगा। 25 पाउंडर गन ब्रिटिश काल की हैं जिनका उपयोग द्वितीय विश्व युद्ध में हुआ था।