छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

फरसाबहार में नोडल अधिकारियों को दिया गया बेरोजगारी भत्ता के संबंध में प्रशिक्षण

जशपुरनगर  फरसाबहार विकासखंड के जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में बेरोजगारी भत्ता के लिए कलस्टर नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर की ओर से बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से राज्य के शिक्षित बेरोजगारों को 1 अप्रैल से 25 हजार रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने की योजना लागू की गई है। जिला रोजगार व स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के शिक्षित बेरोजगारों को विभिन्न शर्तो के आधार पर शिक्षित बेरोजगारी भत्ता की पात्रता होगी।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरोजगारी भत्ता की पात्रता श्रेणी में वे शामिल होगें जो आवेदक छ.ग. का मूल निवासी होंगे। जिनकी आयु 01 अप्रैल 2023 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होगी। जो मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम हायर सेकेंडरी (12 वीं उत्तीर्ण) शैक्षणिक योग्यता धारी हो, जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पंजीकृत हों व आवेदन के वर्ष के 01 अप्रैल को हायर सेकेण्डरी में उसका रोजगार पंजीयन न्यूनतम दो वर्ष पुराना हो, रोजगार कार्यालय में न्यूनतम 12 वीं का जीवित पंजीयन 01 अप्रैल 2021 से पूर्व का हो, आवेदक के आय का कोई स्त्रोत न हों व आवेदक के परिवार की समस्त स्रोतों से आय रुपये 2 लाख 50 हजार वार्षिक से अधिक न हो। परिवार से तात्पर्य पति, पत्नी व आश्रित बच्चे व आश्रित माता-पिता।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इसी प्रकार अपात्रता की शर्तों में वे शामिल होंगे, जो एक परिवार से एक ही व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, यदि किसी परिवार के किसी व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है, तो दूसरा व्यक्ति अपात्र होगा। आवेदक के परिवार के किसी भी सदस्य को केन्द्र अथवा राज्य सरकार की किसी भी संस्था अथवा स्थानीय निकाय में चतुर्थ श्रेणी या ग्रुप-डी को छोड़कर अन्य नौकरी होने पर ऐसा आवेदक बेरोजगारी भत्ते के लिये अपात्र होगा। यदि आवेदक को स्वरोजगार या शासकीय अथवा निजी क्षेत्र में किसी नौकरी का ऑफर दिया जाता है, परंतु आवेदक ऑफर स्वीकार नहीं करता है तो ऐसा आवेदक बेरोजगारी भत्ते के लिये अपात्र होगा। पूर्व और वर्तमान मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और सांसद या राज्य विधानसभाओं के पूर्व या वर्तमान सदस्यों, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष के परिवार के सदस्य बेरोजगारी भत्तें के लिये अपात्र होंगे। पेंशनभोगी जो 10,000 रुपए या उससे अधिक की मासिक पेंशन प्राप्त करते हैं के परिवार के सदस्य बेरोजगारी भत्ते के लिए अपात्र होंगे। अन्य पेशेवर जैसे इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, चार्टड एकाउंटेंट और पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत आर्किटेक्ट के परिवार के सदस्य बेरोजगारी भत्ते के लिए अपात्र होंगे। शिक्षित बेरोजगारी भत्ता के लिए वेब पोर्टल पर आवेदन ऑनलाईन ही मान्य होगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!